फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड़ी में श्रद्धालुओं ने पीटा युवक, घायल

Mon, 28 Mar 2016 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
Fight - फोटो : Fight
विज्ञापन
उपमंडल के मैड़ी में आपसी कहासुनी को लेकर श्रद्धालु युवकों ने मिलकर एक युवक की लात घूसों से पिटाई कर डाली। इससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, एक मौके से फरार चल रहा है। इसकी धरपकड़ को पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नरेश चंद निवासी नैहरियां ने शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार देर शाम वह मैड़ी के पास अपने काम से जा रहा था कि रास्ते में तीन युवकों ने उससे बिना कोई कारण के गालीगलौज करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने उनका विरोध किया तो तीन युवकों ने मिलकर उस पर हमला बोल दिया ओर लात घूसों से उसकी पिटाई कर डाली। इसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गया। उधर, अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धारा 341, 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक रविंद्र निवासी दिल्ली और अरविंद्र निवासी आनंदपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, एक आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें