फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़ पर धुना युवक

Wed, 25 May 2016 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते एक गांव में नाबालिग युवती से छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों ने युवक की खूब धुनाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मशीन ऑपरेटर का काम करता है।
विज्ञापन


युवक ने ग्रामीणों से भविष्य में ऐसा न करने का हवाला देकर माफी मांगकर अपनी जान छुड़ाई। गांव में घटित हुई इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारी के मुताबिक मुख्यालय के समीपवर्ती गांव में देर शाम एक नाबालिग युवती दुकान से सामान लेने जा रही थी कि इतने में एक  युवक ने बाजार से वापस आ रही युवती को अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

नाबालिग युवती ने शोर मचाया, जिस पर स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए। नाबालिग ने अपने साथ घटित हुई इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। इस पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर डाली। आरोपी युवक ने नाबालिग युवती और ग्रामीणों से माफी मांगकर भविष्य में ऐसा न करने का हवाला देकर अपनी जान छुड़ाई। ऊना थाना के एसएचओ शेर सिंह ने बताया कि इसके बारे में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें