क्षेत्र के निकटवर्ती गांव हीरां थड़ा में खेतों में काम कर रहे एक युवक की बाइक चोरी हो गई। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों से गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हरोली थाना के गांव हीरां थड़ा गांव के अर्जुन सिंह हर रोज की तरह अपने खेतों में काम करने के लिए बाइक पर गया था। जब वह दोपहर बाद खेतों में काम करने के बाद घर वापस लौटने लगा तो, खेतों के बाहर खड़ी की बाइक वहां से गायब थी। डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।