फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुराचार का प्रयास

Mon, 25 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव में एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुराचार का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने एक स्थानीय 14 वर्षीय नाबालिग पर आरोप लगाया है। घटना को लेकर मौके पर हंगामा भी हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ऊना मुख्यालय के साथ लगते गांव में रह रही एक प्रवासी महिला ने दुकान में काम करने वाले एक नाबालिग किशोर पर उसकी बेटी के साथ दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि  आरोपी उसकी बेटी को अकेला देख अपने साथ एक कमरे में ले गया।
विज्ञापन


इतने में उसकी नजर कमरे में गई तो वहां जाकर देखा कि आरोपी उसकी बेटी के साथ दुराचार का प्रयास कर रहा था। जिस पर महिला ने उसे रोका तो वह वहां से फरार हो गया। आरोपी नाबालिग दुकान पर आ गया, जहां महिला ने लड़के से पूछताछ की तो वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। लोगों की भीड़ वहां पर एकत्रित होनी शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल गर्मा गया। दोनों पक्षों में काफी देर तक तू तू-मैं मैं होती रही। जिसके चलते मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बच्ची के परिजनों के ब्यान कलमबद्ध करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं कथित आरोपी नाबालिग घटना स्थल से फरार बताया जा रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें