फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधान पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Jul 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
विज्ञापन
हमला
विज्ञापन
क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहड़ भटेड़ के तहत गांव कैलू दी बड़ में तीन लोगों ने महिला प्रधान पर हमला कर दिया। प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को कैलू दी बड़ गांव में एक घर में पति-पत्नी और उनका लड़का आपस में झगड़ा और गालीगलौज कर रहे थे। इसकी सूचना किसी ने थाना चिंतपूर्णी को दी।
विज्ञापन


जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो तीनों ने पुलिस अधिकारी से भी बदतमीजी शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने घटनास्थल पर गांव की प्रधान सुषमा शर्मा को बुलाया तो पति-पत्नी और उनका बेटा महिला प्रधान से बदतमीजी पर उतर आए और धक्कामुक्की शुरू कर दी। इस पर थाना चिंतपूर्णी पुलिस ने दंपति सहित बेटे को हिरासत में ले लिया। घटना में महिला प्रधान को आंशिक चोटें आई हैं।

डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी ने बताया कि बेहड़ भटेड़ की प्रधान सुषमा शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनका मेडिकल करवाया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें