गगरेट-अंब मार्ग लिंक रोड पर एसआईयू टीम ने 1.60 मिग्रा हेराइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सुमित कुमार निवासी कलोह वेली के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एसआईयू टीम मंगलवार को सुबह अंब के अंदौरा में गश्त पर जा रही थी कि इसी दौरान लिंक रोड गगरेट-अंब मार्ग वाया अंदौरा नजदीक स्वां चैनल पर सुनसान जगह एक युवक पुलिस टीम को देखकर झाड़ियों की ओर भागा। इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने फौरन युवक को पकड़ कर उसे काबू कर लिया। इस दौरान युवक ने अपनी पैंट की जेब से निकाल कर कोई चीज नीचे फेंकी तथा उस पर अपना पैर रख दिया।
जब गिराई गई माचिस की डिब्बी को खोलकर चेक किया गया तो इसके अंदर प्लास्टिक लिफाफे में 1.60 मिग्रा हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 21 मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।