फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से राहगीर की मौत

Tue, 09 Feb 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना/मैहतपुर। क्षेत्र के देहलां में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र प्यारे लाल निवासी अप्पर देहलां के रूप हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह सोमवार रात को देहलां में पैदल सड़क पर अपने निजी काम से जा रहा था कि इसी दौरान ऊना की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे सुरजीत को टक्कर दे मारी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े साइकिल व स्कूटी से टकरा गई।

वहीं हादसे में सुरजीत बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें