फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पत्नी को मारा, फिर लगाई आग

Sat, 30 Apr 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
क्षेत्र के बसदेहड़ा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ हुई संदिग्ध मौत की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। इस मामले में पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंट कर उसकी कथित तौर पर हत्या की, उसके बाद आत्महत्या की मंशा से घर में आग लगा दी। इसमें दंपति समेत उनके डेढ़ वर्षीय मासूम की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस की जांच के मुताबिक पति-पत्नी में काफी समय से मनमुटाव चल रहा था और यही झगड़ा वारदात की रात मारपीट में बदल गया। वहीं, शनिवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में कर दिया गया है। इस संगीन घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है। गौरतलब है कि वीरवार की रात पवन कुमार का बेटा संदीप जिस कमरे में अपने परिवार के साथ सोया था, उस कमरे से धुआं निकलते हुए देखा, तो पड़ोसियों ने अन्य लोगों को जगाया और तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। कुछ समय बाद दमकल विभाग की टीम पहुंच गई और कर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर संदीप कुमार (27) और उसकी पत्नी पूजा (24) तथा डेढ़ साल का मासूम राजवीर मृत पड़े थे। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें