फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में 92 वाहनों के चालान काटे

Mon, 12 Dec 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना।
विज्ञापन
सुषमा स्वराज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 92 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 87 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 22,300 रुपये प्राप्त किए गए।

 एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि 44 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, तीन चालान बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, 13 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, एक चालान बिना कागजात के वाहन चलाने पर तथा वाहन को पुलिस के कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन


 इसके अलावा चार चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, चार चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर, दो चालान उतावलेपन व लापरवाही से वाहन चलाने पर, तीन चालान ओवर स्पीड, एक चालान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर, सात चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर, पांच चालान पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर तथा पांच चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस चौकी दौलतपुर के तहत सार्वजनिक स्थान पर आम जनता की आवाजाही में रुकावट डालने पर धारा 114 पुलिस अधिनियम के तहत एक व्यक्ति का चालान किया गया। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पांच लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 500 रुपये प्राप्त किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें