फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, पांच घायल

विज्ञापन
अंब के पक्का परोह में हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के पक्का परोह में कार-ट्रक की जोरदार भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रेफर कर दिया है।

वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार रात साढ़े 11 बजेे उस समय हुआ जब ऊना-अंब मार्ग पर ऊना की तरफ से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सामान से लदे ट्रक के दोनों पिछले पहिए भी निकल गए। हादसे में कार सवार शिव कुमार निवासी कुठेडा खैरला, नरेश कुमार निवासी अठवां, अवतार सोनी निवासी भंजाल, रमन कुमार निवासी कुठेडा खैरला और अतुल खान निवासी अंबोटा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद शिव कुमार की गंभीर चोटों को देखते हुए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अंब के डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें