फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पशुपालन अस्पताल के तोड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती पनोह गांव के पशुपालन अस्पताल में शातिरों ने चारी की वारदात को अंजाम दिया। देर रात चोरों ने अस्पताल के ताले तोड़कर कीमती सामान, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की भनक उस समय लगी, जब शुक्रवार को कर्मचारी कार्यालय में पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वीरवार रात चोरों ने पनोह पशुपालक अस्पताल के ताले तोड़ डाले। चोरों ने अस्पताल से एक लैपटॉप, 16 सौ 83 रुपये की नकदी, पशुओं की दवाइयां सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। इतना ही नहीं चोरों ने अस्पताल के कमरों में तोड़-फोड़ भी की। अलमारी रखा सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया।

शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी अस्पताल पहुंचे, तो तोले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद पशुपालन चिकित्सक दीपिका भारती ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें