फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फत्तेवाल स्कूल में चौकीदार से मारपीट, दांत टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। सरकारी स्कूल फत्तेवाल में तैनात चौकीदार ने इसी गांव के तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसका एक दांत भी टूट गया और कई जगह पर चोटें आई हैं। पुलिस ने चौकीदार का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में स्कूल के चौकीदार दिव्यांग हंसराज ने कहा कि जब वह स्कूल में ड्यूटी पर तैनात था, तो गांव के तीन लोगों कुलदीप सिंह, सतीश और एक अन्य ने उससे मारपीट की। इससे उसका एक दांत भी टूट गया। मैहतपुर पुलिस ने चौकीदार का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चौकीदार हंसराज ने बताया कि जब वह रात्रि के वक्त ड्यूटी दे रहा था तो स्कूल परिसर में आकर उस पर हमला किया गया। उससे चाबियां छीनने का प्रयास तक किया गया। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती। सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें