फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई पर मासूम से दुराचार का आरोप

विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन

ऊना। जिले के एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय मासूम के साथ दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी युवक मासूम का चचेरा भाई ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने नाबालिग का जिला के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला के एक गांव की महिला ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि गत दिवस उसकी 7 वर्षीय बेटी को उसका चचेरा भाई बहला-फुसलाकर घर के नजदीक ही एक धार्मिक स्थल के पास ले गया। यहां पर आरोपी उसकी बेटी के साथ दुराचार करने का प्रयास करने लगा।

जब वह ढूंढती हुई वहां पहुंची तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इस पर पीड़िता की मां ने महिला पुलिस थाना में लिखित शिकायत सौंपी और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस बारे में एएसपी ऊना अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें