फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाता हैक कर निकाले 80 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नंगल। निकटवर्ती अपर दड़ौली गांव के सतीश कुमार का बैंक खाता हैक कर शातिरों ने 80 हजार रुपये की चपत लगाई। दिलचस्प तो यह है कि इस बात की जानकारी खुद हैकर ने फोन कर सतीश की पत्नी राकेश रानी को दी। इसकी शिकायत नंगल पुलिस के पास कर दी है।

बीबीएमबी कर्मचारी राकेश कुमार का कहना है कि चार फरवरी की रात लगभग 1.30 बजे 911412312217 नंबर से उसकी पत्नी राकेश रानी को फोन आया। इसमें कहा गया कि आप के बेटे के बैंक खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं, जल्द जाकर पुलिस को इसकी शिकायत करो। यह कहते हुए उक्त व्यक्ति ने फोन काट दिया। सतीश ने बताया कि जब वह सुबह ड्यूटी खत्म कर घर आया तो उसकी पत्नी ने यह सब उसे बताया तो उसने उसी नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी लेनी चाही तो फोन उठाने वाले ने कहा कि हां हमने ही पैसे निकाले हैं और आपका बैंक खाता भी सील कर दिया है। यही कहते हुए उसने फोट काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश ने कहा कि इसकी शिकायत नंगल पुलिस के पास की। बैंक में जाकर जांच की तो पता चला की एटीएम के माध्यम से 40-40 हजार रुपये की राशि दो बार निकलवाई गई है। उन्होंने कहा कि 15 दिन बीत जाने के बावजूद आज तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस बारे में डीएसपी नंगल जीपी सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें