फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहेली बनता जा रहा बहुचर्चित सुमित मौत मामला

विज्ञापन
रविवार को एएसपी ने कई लोगों से पूछताछ की - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। रायपुर सहोड़ां के बहुचर्चित सुमित की मौत का मामला पहेली बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस की जांच लगातार जारी है। रविवार को भी मामले के जांच अधिकारी एएसपी विनोद धीमान की अगुवाई में पुलिस टीमों ने कोटला कलां और कोटला खुर्द में लोगों से बातचीत की। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है।
विज्ञापन


सुमित का शव मिलने के नौ दिन के बाद भी अभी तक पुलिस मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाई है। 24 सितंबर को सुमित की गायब होने के बाद उसकी बाइक, मोबाइल और चप्पल कोटला कलां में मिली थी। इसके बाद 12 अक्तूबर को सुमित का शव एक पेड़ पर लटका मिला। इसके बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बंगाणा से लेकर कोटला कलां और कोटला कलां से लेकर मैहतपुर-रायपुर तक सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा चुकी है। लेकिन कोई सुराग कहीं से मिल सके। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि रविवार को भी कोटला कलां के ग्रामीणों से पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें