फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मसाल महंता में आग से झुलसे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
- फोटो : Rupesh
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के धर्मसाल महंता गांव में आग से झुलसे व्यक्ति की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। मृतक ने मंगलवार सुबह के समय जख्मों के दर्द न सहते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


38 वर्षीय मुलखराज सोमवार रात चूल्हे के पास बैठा था। इस दौरान मिट्टी के तेल की कैनी उठाते हुए तेल उसके कपड़ों पर गिर गया। चूल्हे से उसके कपड़ों में आग लग गई। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। चिंतपूर्णी अस्पताल से उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया था। मुलखराज ने पुलिस को गलती से तेल उस पर गिरने का बयान दिया है। मृतक अपने पीछे दो लड़कियां एवं एक लड़के को छोड़ गया है। एडिशनल एसएचओ जगवीर ठाकुर ने बताया कि आग से झुलसे हुए व्यक्ति की टांडा में मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों के सपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें