ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव कुरियाला में अचानक कार में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। घटना में कार सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। आग से कार में रखे करीब 45 हजार रुपये की नकदी भी जल गई।
मंगलवार देर रात पेश हुई घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है। वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात संतोषगढ़ निवासी रविंद्र कुमार कार में जा रहे थे। कुरियाला के पास कार में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। मौका देखते ही कार सवार दो लोगों ने भाग कर जान बचाई। बताया जा रहा है कार को रविंद्र का साथी चला रहा था। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक कार पूरी तरह से जल गई।
कार में रखी 45 हजार की नकदी भी जल गए। कार में आग किन कारणों से लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आग की घटना में कार मालिक को करीब 4.95 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।