ऊना। हरोली थाना के बट्टखुर्द में पुलिस ने इनोवा में सवार दो युवकों से 4.53 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जसविंद्र सिंह और दिनेश कुमार निवासी बीनेवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार रात बटट्खुर्द के समीप इनोवा को जांच के लिए रोका। कार सवार जसविंद्र सिंह व दिनेश कुमार से इस दौरान 4 ग्राम 53 मि.ग्रा. हेरोइन बरामद हुई। इस पर वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। एएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।