फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर चार ट्रक व तीन ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन
पुलिस संतोषगढ़ में स्वां नदी किनारे दी दबिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने संतोषगढ़ में स्वां नदी किनारे दबिश दी। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन पर चार ट्रकों और तीन ट्रैक्टरों के चालान किए हैं। सभी चालान कोर्ट को भेज दिए गए हैं। पुलिस की अचानक कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा की अगुवाई में अवैध खनन माफिया के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत कई स्थानों पर छापामारी की जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार रात पुलिस टीम ने संतोषगढ़ स्थित स्वां नदी में छापेमारी करते हुए चार ट्रकों और तीन ट्रैक्टर में अवैध खनन कर रेत भरते हुए पकड़ा। पुलिस ने तमाम गाड़ियों के चालान किए और उन्हें कोर्ट में भेज दिया गया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि जिला में किसी भी तरह के माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। इससे कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें