फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स छीनकर भाग रहे शातिरों की बाइक स्किड

विज्ञापन
बाइक
विज्ञापन
ऊना। मैहतपुर बाजार में एक युवती का पर्स छीनकर फरार हो रहे दो शातिर युवकों की बाइक स्किड हो गई। हादसे में एक शातिर मामूली रूप से घायल हो गया। पर्स छीनकर फरार हो रहे दोनों युवकों को स्थानीय दुकानदारों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सारिका निवासी मैहतपुर रविवार देर शाम घर लौट रही थी। मैहतपुर बाजार में नंगल की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। जिस पर युवती ने शोर मचाया। पर्स छीनकर भाग रहे युवकों की बाइक कुछ ही दूरी पर स्किड हो गई। युवक जैसे ही बाइक लेकर पुन: भागने लगे, तो स्थानीय दुकानदारों ने काबू कर लिया। इसी बीच युवती भी मौके पर पहुंच गई और अपना पर्स पहचान लिया। दुकानदारों ने दोनों युवकों की धुनाई की और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को अपने साथ पुलिस चौकी ले गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों युवक नंगल के रहने वाले हैं। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें