फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति से पकड़ा 5.30 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। पुलिस थाना हरोली के तहत पूबोवाल में पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह निवासी गढ़शंकर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार को हरोली पुलिस ने पूबोवाल में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस ने पंजाब नंबर की बाइक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक फरार होने लगा। पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 5.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह निवासी गढ़शंकर के रूप में हुई। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुरनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें