फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिपर की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जोल (ऊना)। क्षेत्र के अमरोह में टिपर की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मृतक की पहचान वंश कुमार पुत्र नानक चंद निवासी अमरोह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार अमरोह में मंगलवार दोपहर चार वर्षीय वंश घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान खुरवाई से टिपर जोल की ओर जा रहा था। अमरोह पहुंचने पर टिपर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खेल रहे वंश को चपेट में ले लिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से क्षेत्र में मातम का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें