फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो-ट्रैवलर में हुई टक्कर, हादसे में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की टक्कर में छह लोग घायल
विज्ञापन

नंगल के रायपुर में हादसा, मुबारिकपुर से सोलन जा रहे थे टेंपो ट्रैवलर सवार
सवारियों से भरी टेंपो ट्रैवलर की छोटे हाथी से टकराई
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना/नंगल। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रायपुर के पास नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर और छोटे हाथी के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों सहित आधा दर्जन से भी अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल लोग जिला के मुबारिकपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को लोगों की सहायता से बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ऊना जिला के मुबारिकपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के तहत विभिन्न सेंटरों के 17 सेवादार टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर सोलन में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस दौरान नंगल के निकटवर्ती गांव रायपुर के पास हिमाचल के बद्दी से नंगल की ओर जा रहे छोटे हाथी टैंपो ने टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं। इन्हें 108 की सहायता से बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। इस हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार धर्म चंद, हेमराज, ओम प्रकाश, रजत व कर्मचंद सभी निवासी मुबारिकपुर चौक और छोटे हाथी के चालक कर्ण को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई बलराम का कहना है कि हादसे में छह लोगों को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एएसआई ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें