फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, बाल-बाल बचा सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जाको राखे साईयां, मार सके न कोई। यह कहावत उस समय रेड लाइट चौक पर सच हुई जब एक ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक चालक स्कूटी को काफी दूर तक घसीटता ले गया। लेकिन स्कूटी सवार हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोहारी टकोली के मंगतराम शुक्रवार दोपहर को स्कूटी पर सवार होकर हमीरपुर रोड की ओर मुड़ने की वाला था कि रेड लाइट चौक के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी चालक फुर्ती बरतते हुए तुरंत ही कूद गया, अन्यथा ट्रक के नीचे आ जाता। स्कूटी को अपनी चपेट में लेने के बाद कुछ दूर जाकर ट्रक रुका। हादसे में स्कूटी चालक को मामूली चोटें लगी हैं। हादसे के बाद काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया और ट्रक साइड किया। उधर, एसपी ऊना संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें