फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नोट बनाने में प्रयोग हुआ प्रिंटर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में कार से पकड़ी 57 हजार की जाली नोट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पंजाब के पटियाला से नकली नोट की छपाई करने वाले प्रिंटर को बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार चार दिन पहले रविवार को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक सेंट्रो कार से 57 हजार 700 रुपये की जाली करेंसी पकड़ी थी। इसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस रिमांड लिया था। जाली करेंसी के इस मामले को लेकर पुलिस ने एसएचओ जगवीर ठाकुर की अगुवाई में पंजाब के पटियाला शहर में दबिश दी। जहां एक किराए के कमरे से पुलिस ने नोट छपाई वाले प्रिंटर को बरामद किया। पुलिस को जानकारी मिली है कि नोट छापने का मुख्य सरगना जसबीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर पंजाब पुलिस में कई मामले दर्ज हैं। जसबीर बड़े ही शातिर तरीके से कई लोगों को इस काम में उसकी सहायता करने के लिए फंसाता था। चिंतपूर्णी में लाई करेंसी को वे बाजार में चलाने की फिराक में था, लेकिन इसके पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस जाली करेंसी मामले में पंजाब पटियाला से एक प्रिंटर को कब्जे में लिया है। इससे आरोपी नकली नोट छापते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें