लठियाणी (ऊना)। निकटवर्ती अमरेहड़ा गांव में एसआईयू टीम ने कार से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां पकड़ीं। पुलिस टीम ने कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बुधान पंचायत के अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस की एसआईयू टीम ने अमरेहड़ा में गुप्त सूचना के आधार पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मारुति कार को तलाशी के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस ने कार से लगभग 650 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद कीं। पूछताछ करने पर चालक ने अपनी पहचान अश्वनी कुमार के रूप में बताई। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस नेे कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।