फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाईक की भिडंत, हादसे दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार-बाइक की भिड़ंत, दो लोग घायल
विज्ञापन

अंब के पक्का परोह में हादसा, एक को नाजुक हालत में किया पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
अंब(ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पक्का परोह में कार-बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक घायल की गंभीर चोटों को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ के लिए रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार रात लगभग सवां नौ बजे ऊना-अंब मार्ग पर पक्का परोह में हादसा उस समय हुआ, जब अंब से आ रही एक कार को एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। बाइक चला रहे आशीष कुमार पुत्र चमन लाल निवासी दियाड़ा और उसके साथ सवार सुनील कुमार पुत्र संदेश कुमार निवासी दियाड़ा को लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रेफर कर दिया। यहां आशीष कुमार की गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। डीएसपी अंब मनोज जंबाल का कहना है कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें