फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर आंखों के सामने जली कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दुलैहड़/टाहलीवाल(ऊना)।
क्षेत्र के एक मैरिज पैलेस में पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी में अचानक ही आग भड़क गई। आग से पीड़ित का लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और फायर कर्मियों की मदद से आग को समय रहते बुझा लिया गया जिससे अन्य गाड़ियां आग की चपेट में आने से बच गईं। जानकारी के अनुसार टाहलीवाल स्थित एक मैरिज पैलेस में लोग शादी समारोह में शरीक होने के लिए आए थे।

पीड़ित ने अपनी गाड़ी को पार्किंग जोन में खड़ा कर दिया लेकिन अचानक ही कार के इंजन में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। मामले की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। दमकल विभाग के कर्मियों व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर समय रहते काबू पा लिया। इससे साथ में खड़ी अन्य गाड़ियां आग की चपेट में आने से बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगजनी में पीड़ित का लाखों का नुकसान आंका जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें