फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो-बाइक में टक्कर, छह घायल

Thu, 03 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बौल में पेट्रोल पंप के पास वीरवार को ऑटो-बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों और ऑटो में सवार तीन महिलाओं सहित चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। बंगाणा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल बंगाणा के गांव बौल स्थित पेट्रोल पंप के पास ऑटो-बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों और ऑटो में तीन महिलाओं सहित चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

 घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में बाइक सवार युवकों की पहचान पवन कुमार तथा मोहन लाल निवासी अरलू तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं, ऑटो चालक की पहचान शिवदयाल निवासी नारी देवी सिंह तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है। उधर, बंगाणा थाना प्रभारी त्रिलोक चंद का कहना है कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें