फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती निजी स्कूल बस का टायर निकला

विज्ञापन
छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही थी बस - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही निजी स्कूल बस का एनएच-3 पर अंब में अचानक अगला टायर निकल गया। गनीमत रही कि चलती बस का टायर क्षतिग्रस्त होने के बावजूद बस में सवार बच्चे सुरक्षित रहे।

यह वाकया बुधवार दोपहर लगभग सवा तीन बजे अंब बस अड्डे के सामने घटित हुआ। निजी स्कूल बस बच्चों को छुट्टी के बाद घरों छोड़ने जा रही थी। अचानक बस का अगला दाहिना टायर टूटकर मुड़ गया। उस वक्त एनएच पर भारी यातायात था। किस्मत से बस किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद बस चालक ने बच्चों को पीछे आ रही दूसरी स्कूल बस में बैठाया। गौर करने वाली बात है कि स्कूल बसों को लेकर सख्त निर्देशों के बावजूद बसों की मेकेनिकल रिपेयर और चेकिंग में लापरवाही बरती जा रही है। यह जांच का विषय है कि आखिर चलती बस का टायर कैसे टूट गया। सवाल यह भी उठता है कि स्कूल की ओर से बस की समयानुसार मरम्मत और चेकिंग क्यों नहीं की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें