फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। निकटवर्ती गांव में अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मामले के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए है। हालांकि मौत के कारणों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात करीब छह बजे व्यक्ति की अचानक की तबीयत खराब हो गई। उसे उल्टियां आने लगी। तबीयत को ज्यादा बिगड़ते देख परिजनों ने फौरन उसे बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने आशंका जताते हुए पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को ऊना अस्पताल भेजा है। मामले की जांच शुरू कर दी है। आईओ कमल नैन शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें