फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर कर रहे डॉक्टर के गले से चेन छीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत गांव मलाहत में बाइक सवार दो युवकों ने सैर कर रहे एक डॉक्टर के गले से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। सोने की चेन की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मलाहत निवासी डॉ. विपिन शुक्रवार सुबह अपने घर के समीप कुत्ते को लेकर सैर कर रहे थे। इतनी देर में पीछे से एक बाइक सवार दो युवक आए। एक युवक बाइक से नीचे उतर कर पीछा करने लगा, जबकि दूसरा युवक बाइक पर ही सवार रहा। मौका पाते ही पीछा कर रहे युवक ने डॉक्टर के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। डॉक्टर ने कुछ दूर तक बाइक का पीछा किया, लेकिन बाइक सवार भागने में सफल रहे। डॉक्टर के शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डॉक्टर के बयान कमलबद्ध करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें शातिरों की पूरी रिकॉर्डिंग कैद हुई है। एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीसीटीवी में कैद हुए शातिर
चेन स्नैचिंग की सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई है, जिसमें एक युवक का चेहरा साफ दिख रहा है। शातिरों ने वारदात को अंजाम तो दिया लेकिन वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर उनकी नजर नहीं पड़ी। पुलिस ने आरोपियों का हुलिया तमाम चौकियों और पुलिस थानों को भेज दिया है। जबकि, बॉर्डर एरिया पर नाकाबंदी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें