फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, फिर कर दिया ये कांड

Fri, 25 Aug 2017 10:11 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के महेवागंज खीरी में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग युवती के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार वालों ने महेवागंज पुलिस चौकी में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस अभी तक मामले को दबाए बैठी है। 
विज्ञापन


मामला सदर कोतवाली के एक गांव का है। परिवार वाले न्याय के लिए भटक रहे हैं। महेवागंज चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री 22 अगस्त की शाम शौच के लिए गई थी। पड़ोस के युवक ने पुत्री को दबोच लिया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़ित ने घर वालों से शिकायत करने की बात कही तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 

पीड़िता ने घर पहुंच कर आप बीती बताई। लड़की के परिवार वाले युवक के घर पहुंचे और लोक लाज की दुहाई देकर शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। इससे पीड़िता के परिवार वालों ने मामले की शिकायत चौकी पुलिस से की। 
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की बजाय मामले को दबा लिया और आजकल करते हुए टरका रही है। पीड़िता के परिवार वाले न्याय के लिए भटक रहे हैं। इधर कोतवाल सदर कुलदीप तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कहा तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें