ऊना। हरोली उपमंडल के तहत कांगड़ में हुई मारपीट में घायल युवक ने पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की पहचान कांगड़ निवासी राज कुमार के रूप में की गई है। युवके के साथ उसके पिता, छोटे भाई और चचेरे भाई ने मारपीट की थी। इस पर पुलिस ने मृतक के पिता देवी दास, छोटे भाई विपन और चचेरे भाई रवि कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक 23 जुलाई की रात मृतक राज कुमार का अपने परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उनमें हाथापाई हो गई। इस पर आरोपियों में से एक ने राजकुमार के सिर पर घर में मसाले कूटने के लिए रखे लोहे के दस्ते से वार कर दिया। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। राज कुमार को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसकी नाजुक हालत के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। शनिवार रात राज कुमार ने पीजीआई में इला तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीजीआई पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, डीएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत हत्या केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मारपीट में घायल युवक की मौत, तीन पर हत्या का केस
तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, कांगड़ में 23 जुलाई को हुई थी मारपीट