फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर दो परिवार भिड़े, तीन ायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव टक्का में पानी भरने को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार एवं मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टक्का गांव में मंगलवार देर रात नल से पानी भरने को लेकर दो परिवारों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने डंडे व लाठियों से वार कर दिए। इसमें टक्का निवासी सुशील, ज्योति और सिमरन को चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों में कुछ दिनों से नल से पानी भरने को लेकर विवाद चल रहा था। जो कि खूनी संघर्ष में बदल गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें