फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्था चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। किन्नू में फैक्ट्री में चोरी के मामले में चिंतपूर्णी पुलिस ने लाखों रुपये का कत्था चुराने वाले तीनों आरोपियों को रोहड़ू से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा चोरी की गई कत्थे की 25 पेटियां और टैंपो दिल्ली से बरामद की हैं। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने की है।
जानकारी के अनुसार एक आरोपी बृज लाल उर्फ बिंदु को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। आरोपी बृज लाल ने किन्नू में स्थित कत्था फैक्ट्री में कुछ दिन काम किया और फिर काम छोड़कर अपने गांव चंबा चला गया। फैक्ट्री में रहने के दौरान बिंदु ने फैक्ट्री से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल कर ली। गांव जाने के बाद वापस अपने साथियों के साथ चिंतपूर्णी के एक होटल में रुका। कुछ दिन तक आरोपी बृज लाल अपने साथियों के साथ कत्था फैक्ट्री के आसपास रेकी करता रहा। 26 मई की रात को शातिरों ने उद्योग में चोरी की वारदात को अंजाम देकर टैंपो में 25 पेटियां कत्थे की लोड कर रोहड़ू होते हुए दिल्ली पहुंचा दीं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी बृज लाल के मोबाइल को लगातार ट्रेस कर रोहड़ू से इस मामले में बिंदु और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि कत्थे और टैंपो को दिल्ली से बरामद कर चिंतपूर्णी लाया गया है। आरोपियों की पहचान बृज लाल उर्फ बिंदु निवासी गांव होली चंबा, टैंपो चालक दीपक ठाकुर उर्फ बिल्ला निवासी जुब्बल और तीसरे आरोपी की पहचान राकेश नेगी निवासी रोहड़ू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें