फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली करेंसी के आरोपियों को 5 दिन की रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में 57 हजार 700 रुपये की जाली करेंसी के मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस मामले को एक बड़े गिरोह के साथ जोड़कर देख रही है। हालांकि पुलिस ने मामले में पकड़ी दोनों आरोपी महिलाओं समेत दो युवकों को कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपियों को कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश सुनाए हैं।

पुलिस जाली नोटों के बारे में आरोपियों से पता लगाएगी कि आखिरी इतनी मात्रा में करेंसी कहां से लेकर आए। मामले को लेकर पुलिस की टीमें पंजाब रवाना हो गई है। आरोपी जहां नोटों की छपाई करते थे, उस ठिकाने का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को आरोपी भरवाईं के नजदीक एक दुकान पर देसी घी का डिब्बा खरीदने को लेकर दो हजार रुपये का एक नोट छुट्टा करवाया था। वे बाकी नोट भी बाजार में चलाने की फिराक में थे। वहीं जाली नोटों की सप्लाई करने को लेकर महिलाओं का सहारा लेने की बात भी सामने आ रही है। इससे कोई दुकानदार महिलाओं की बातों में आकर नोट पर ज्यादा ध्यान न दे। यही नहीं पकड़े दोनों युवकों ने बड़े वीआईपी तरीके से जाली नोटों को चलाने के लिए एक कार ले रखी थी।
विज्ञापन


इसके आगे एडवोकेट का स्टिकर लगा था। इससे पुलिस नाके के दौरान इन पर शक न कर गाड़ी को रोक न सके। जिस कार से नकली नकदी पकड़ी थी, उसमें दो युवतियां भी बैठी थीं। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि जो जाली करेंसी पकड़ी है, उन नोटों के कई के सीरीज नंबर एक जैसे हैं। रविवार रात एसबीआई चिंतपूर्णी की शाखा में करेंसी की अल्ट्रा वायलेट लैंप मशीन से जांच की तो सारे नोट जाली पाए गए। एसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पकड़े आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें