फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े से लदे टैंपो में अचानक भड़की आग

विज्ञापन
fire logo
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
ज्वार में कपड़े से लदे टैंपो में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के कारण कपड़े के लगभग चार बंडल जल गए। समय रहते अगर लोग आग बुझाने में मदद न करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


टेंपो चालक ज्ञान चंद निवासी बिझड़ी हमीरपुर ने बताया कि वह अमृतसर से कपड़े लगाया था। नादौन में सप्लाई देने के बाद दौलतपुर चौक में सप्लाई देने जा रहा था। ज्वार में उसके टेंपो में रखे कपड़ों के बंडल में अचानक आग लग गई। स्थानीय निवासियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। तब तक चार बंडल जल चुके थे। चालक के मुताबिक आग के कारण लगभग दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें