फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

176 वाहनों के चालान काटे

विज्ञापन
challan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने जिले में जगह-जगह नाकेबंदी कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 176 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 176 में से 144 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 31,600 रुपये वसूले। इनमें से 92 चालान बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने पर, तीन चालान बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, 25 चालान बिना सुरक्षा बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, नौ चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 16 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, चार चालान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, दो चालान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर, तीन चालान दोपहिया वाहन ट्रिपल राइडिंग करने पर, सात चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, 15 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 11 लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 1100 रुपये प्राप्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें