अंब (ऊना)। निकटवर्ती भंजाल गांव में जहर खाने के कारण 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार भंजाल में बुधवार को 40 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उपचार के लिए महिला को तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया परंतु महिला बचाया नहीं जा सका।
इसके अलावा ठठ्ठल में 85 वर्षीय दौलतराम पुत्र अमरनाथ ने बुधवार को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि वृद्ध अभी बयान देने की हालत में नहीं है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले जांच शुरू कर दी है।