ऊना। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर नीलाघाट के पास एक कार सवार व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सदर थाना प्रभारी ऊना टीम के साथ गश्त पर नीलाघाट के पास मौजूद थे। इस दौरान पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नीलाघाट में गाड़ी से सात ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार निवासी गांव नंगल कलां तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। इस बारे में थाना प्रभारी दर्शन सिंह का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।