फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर डंडे के हमले से युवती घायल

विज्ञापन
हमले में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। निकटवर्ती मरवाड़ी गांव में दो गुटों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। मारपीट की वारदात में डंडे के हमले से एक युवती को सिर में चोटें आई हैं।

घायल युवती को उपचार के लिए दौलतपुर चौक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मरवाड़ी गांव की स्वर्णा देवी धर्मपत्नी बलबीर सिंह ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार रात लगभग आठ बजे उनके घर के पास उसके जेठ कश्मीर सिंह की स्थानीय व्यक्ति सूरज सिंह के साथ बहसबाजी और झगड़ा हो गया। तभी उनकी बेटी इंदु ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन सूरज ने गुस्से में डंडे से इंदु पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर इंदु जोर से चिल्लाई और फिर बेहोश हो गई। उसे दौलतपुर चौक अस्पताल लाया गया, जहां अभी भी इंदु उपचाराधीन है। दौलतपुर चौक पुलिस चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया का कहना है कि पुलिस ने स्वर्णा देवी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें