फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत

विज्ञापन
death
विज्ञापन

अंब (ऊना)। बहेड़ी में टुल्लू पंप चलाने गए 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर की करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र लालचंद निवासी पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर बाद ग्राम पंचायत हंबोली के गांव बहेड़ी में हादसा उस वक्त हुआ, जब विशाल शर्मा के पास काम करने वाला मजदूर टुल्लू पंप चलाने गया।

विज्ञापन


कयास लगाया जा रहा है कि संभवत: नंगे पैर होने की वजह से वह टुल्लू पंप की मोटर पर हाथ लगाने के चलते करंट का शिकार हो गया। करंट की चपेट में आने के चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें