फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर देहज प्रताड़ना का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रेशम कौर पत्नी गुरसेवक सिंह निवासी आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब ने शिकायत में बताया कि उसका विवाह 5 अक्तूबर 2013 को हुआ था।
विज्ञापन


विवाह के समय उसके पिता ने लगभग चार लाख रुपये से अधिक के जेवरात एवं अन्य सामान दिया था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति और सास ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बेटी पैदा होने पर भी उसे ताने दिए जाने लगे। वर्तमान में वह अपने पिता के घर दियाड़ा में रहने को मजबूर है। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर आईपीसी की धारा 498 ए, 406,34 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें