फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़कर घर में जा घुसी बेकाबू टाटा सूमो

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं(ऊना)। क्षेत्र के धर्मशाल महंता में एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मकान की दीवार तोड़ते हुए कमरे में जा घुसी। हादसे में बुजुर्ग दंपति घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घर में काफी सामान को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात धर्मशाल महंता निवासी हरिराम अपनी पत्नी के साथ सोया हुआ था। करीब नौ बजे अचानक घर की दीवार तोड़ते हुए एक जीप कमरे में पहुंच गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में हरिराम और उसकी पत्नी घायल हुई है। कमरे में रखे टीवी, फ्रिज व बेड टूट गए। हादसे में घायल दंपती को ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें