ऊना। शराब के नशे में धुत्त होकर वाहन चलाने वाले चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार रात को पुलिस ने अंब चौक पर नाकेबंदी की। इस दौरान गगरेट और अंब थाने की टीम ने नशेड़ी वाहन चालकों पर लगाम कसी। करीब 12 वाहन चालकों में शराब के सेवन की पुष्टि हुई। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि नियमों को ठेंगा दिखाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नशे में यदि कोई वाहन चालक पकड़ा जाता है, तो उस पर नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी।