नंगल। गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह के साथी अरुण कुमार को पंजाब पुलिस की एसआईयू टीम ने क्षेत्र के गांव भलाण से गिरफ्तार किया है। दिलप्रीत सिंह पहले से पुलिस की गिरफ्त में है। जांच में जुटी पुलिस अब दिलप्रीत के अन्य साथियों को पकड़ने की कोशिश में है। दिलप्रीत सिंह बाबा की निशानदेही पर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। शीघ्र ही मामले में अन्य गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सन्नी खन्ना ने कहा कि दिलप्रीत के साथी को गिरफ्तार कर अब बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।
इधर, गैंगस्टर दलप्रीत सिंह बाबा को पनाह देने के आरोप में नंगल के गांव भलाण से सन्नी नामक युवक की गिरफ्तारी को सन्नी के परिवार से ज्यादती बताया है। सन्नी के पिता रजनीश का कहना है कि उनका बेटा पटियाला जेल से सजा काटने के बाद 2015 से जमानत पर जेल से बाहर है। उसके बाद से ही वह काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है।