फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहलां में सड़क पर पलटा बेकाबू ट्रक

विज्ञापन
ऊना-नंगल मार्ग पर देहला गांव के पास ट्रक पलट गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ऊना। ऊना-नंगल मार्ग पर देहला गांव के पास ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हादसे में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे भी टूट गए। इससे पूरी रात गांव की बिजली भी बाधित रही।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पंजाब नंबर का ट्रक मोरिंडा से सामान लेकर ऊना की तरफ आ रहा था। रात करीब दो बजे जब ट्रक देहलां के समीप पहुंचा तो यह अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा एक बस को ओवरटेक करते हुए पेश आया। सड़क पर बजरी गिरी होने के चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रक चालक को बाहर निकाला। हादसे में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे भी बुरी तरह से टूट गए। डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें