फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार के आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
jail shimla
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। देह व्यापार के आरोप में पकड़े गए छह आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करने के लिए सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया था। इसमें एक पुलिस कर्मी ने स्वयं ग्राहक बनकर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। फिलहाल अभी पुलिस इस मामले में जुड़े और सरगनाओं की छानबीन करेगी। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इतना बड़ा नेटवर्क कब से काम कर रहा है। नेटवर्क के तार कहां-कहां जुड़े हैं। पकड़े आरोपियों में पंजाब के दो युवक और दो युवतियों के शामिल होने से पुलिस को इस बात का भी संदेह है कि ये धंधा सुनियोजित ढंग से चल रहा था।

डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस लंबे समय से इस इस मामले पर काम कर रही थी। पुलिस द्वारा पूरे सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया गया था। डीएसपी ने कहा कि पुलिस अभी इस इस बारे में भी जानकारी जुटा रही है कि पंजाब के लोग यहां कैसे ग्राहक बने? क्या ये सारा नेटवर्क पंजाब में भी फैला हुआ है या इस नेटवर्क में प्रदेश के और भी लोग शामिल हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें