फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के मंसोह टिक्करी में 35 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजकुमार ने बुधवार सुबह लगभग 11 बजे घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद उसने इस बारे 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को खुद ही सूचित किया। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर उसे अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। परंतु उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कथित रूप से मृतक की पत्नी के उसे छोड़कर जाने के बाद से वह परेशान रहता था।
विज्ञापन


डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरूकर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें